पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने जवानों की शहादत पर जताया शोक, घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना


बिलासपुर- जवानों की शहादत पर पूर्व मंत्री अमर ने दी श्रद्धांजली
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित तर्रेम थाना क्षेत्र के जोन्नागुडा के जंगल मंे शनिवार को पुलिस व नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में शहीद हुए वीर सपूत जवानो की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की तथा ईश्वर से घटना में घायल वीर जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
घटना को लेकर श्री अग्रवाल ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, इस घटना में 23 जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सली घटनाएं हो रही है। वह हम सबके लिए चिंता की बात है। देश व प्रदेश की सुरक्षा में लगे जवानों के अदम्य साहस से एक दिन नक्सलवाद बहुत जल्द दम तोड़ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने…
Cresta Posts Box by CP