
बिलासपुर- निवेदन है कि मैं जयकुमारी कश्यप पिता रविन्द्र कश्यप उस 22 वर्ष निवासी बेलतरा बेलपारा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर की हूँ मेरे पिता जन्म होने 1 वर्ष पश्चात् मेरी मम्मी दूसरी पत्नी थी और पहली पत्नी से एक पुत्र है जिसका नाम जय प्रकाश कश्यप है जो कि अपने साथ लेकर जीवन यापन कर रहे है । मेरी मम्मी को छोडकर तीसरी शादी कर लिये हैं तीसरे पत्नी से दो बच्चे हैं जिनका नाम पुत्री भूमि कश्यप पुत्र ओम प्रकाश कश्यप है । जब कभी मेरी मम्मी ने पापा शिकायत की आपने तीसरी शादी कर ली है । अब मेरी और मेरा भरण पोषण कहा से होगा । तब पिताजी द्वारा मम्मी के सवाल पूछे जाने पर पापा मुंह में कपड़ा डालकर बहुत मारते थे । फिर मम्मी प्रताड़ित होती रहती थी । इधर उधर भड़कने पर पांच वर्ष पूरे हो गये उसके बाद मम्मी ने भी दूसरी शादी कर ली । मेरी मम्मी ने मुझे नानी के यहा छोड़ दिया नानी मेरी 55 वर्ष की हो गयी है । नानी बहुत गरीब बड़ी मुश्किल से मेरा पालन पोषण करती आयी है । जब में स्कूल गयी पढ़ने तो पापा जी का आधार कार्ड मुझसे मांगा गया जब पापा के पास आधार कार्ड मांगने के लिये मुझे स्कूल के लिये आपका आधार कार्ड चाहिए । तो उन्होंने मुझे धक्का देकर बाहर निकाला और यह कहां तू मेरी बेटी नहीं है । मैं जब जब जाती अपना अधिकार मांगने एवं के लिये तो मुद्दों प्रताड़ित करके भगा दिया जाता था ।पापा ने मुझे पहचाने से इन्कार कर दिया और गाली गलौच करने लगे और उनकी तीसरी पनि ने मेरी मम्मी और मुझे गाली गलौच कर मार – पीटायी की जिसे मेरा कपड़ा भी फट गया है । अतः महोदय से सनम्र निवेदन है कि मैं गरीब लड़की इस पूरी दुनिया में मेरा कोई नहीं है और आज मम्मी के पास भी नहीं जा पा रही हूं न मुझे मेरे पापा अपना रहे और इस अवस्था में मेरे पास दो ही रास्ते है एक रास्ता आत्महत्या की और जाता है और दूसरा गलत काम करने पर मजबूर करता है । अतः मुझे न्याय दिलवाने की महान् कार्य करे। जिसके लिये मैं आपकी सदैव ऋणी रहूंगी । धन्यवाद ,
