सरकारी अस्पताल सिम्स की बड़ी सफलता ,घुटने के जटिल चोट का सिम्स होगा निःशुल्क इलाज।

बिलासपुर-अंचल के गरीब मरीजो का घुटने के जटिल चोटो का दूरबीन पद्धति ( Arthroscopy ) द्वारा निःशुल्क इलाज की सुविधा दिये जाने हेतु अपने लोकप्रिय समाचार पत्र के माध्यम से व्यापक प्रचार – प्रसार हेतु कृपया अपने समाचार पत्र में स्थान देने का कष्ट करें Crop सिम्स में पहली बार दूरबीन ( Arthroscopy ) द्वारा ACL ( एन्टीरियर क्रुशिएट लिगामेंट ) reconstruction ऑपरेशन प्रारंभ 0.4KB / s &&& 4 54 सिम्स चिकित्सालय के अस्थि रोग विभाग के चिकित्सकों ने दूरबीन ( Arthroscopy ) द्वारा एन्टीरियर क्रुशिएट लिगामेंट इन्जूरी का निःशुल्क सफल ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया है । मरवाही निवासी ननकु दास 32 वर्ष को पिछले 06 माह से बाए घुटने में लगी चोट के कारण घुटने में लचक और दर्द था , जिसके लिए वह सिम्स अस्पताल में परामर्श के लिए आया तथा डॉक्टर द्वारा जॉच और घुटने की MRI कराने के बाद पता चला की उसके घुटने की डोरी ( Anterior Cruciate Ligament ) टूट गई है और गद्दी ( लेटरल मेनिस्कस ) इन्जूरी भी है । उसको दूरबीन से ( Arthroscopic ACL reconstruction ) द्वारा आपरेशन की सलाह दी गई । मरीज की सहमति के बाद डॉ आर . के . दास , डॉ संजय घिल्ले , डॉ ए . आर . बेन , डॉ अविनाश के टीम द्वारा बॉए घुटने का दूरबीन द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया । यह ऑपरेशन निश्चेतना विभाग के टीम डॉ राकेश निगम ( HOD ) डॉ मिल्टन के सहयोग से किया गया ऑपरेशन के बाद मरीज बिल्कुल ठीक है । संपूर्ण इलाज पूर्णतः निःशुल्क किया गया । इस हेतु अधिष्ठाता डॉ के.के. सहारे एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ नीरज शेडे का मार्गदर्शन पूर्ण संरक्षण एवं सहयोग प्राप्त हुआ । पहले इस आपरेशन के लिए मरीज को रायपुर भेजा जाता था लेकिन अब सिम्स चिकित्सालय में ही घुटने की जटिल बीमारियों Sports Injury & Ligament Injury का निःशुल्क इलाज उपलब्ध हो गया है । इससे पहले यह ऑपरेशन शहर के निजी चिकित्सालयो में 70-80 हजार के खर्च पर ही संभव था । इस मरीज के अलावा हाल ही में दो और मरीजो का सफल आपरेशन दूरबीन द्वारा Keyhole पद्धति से किया जा चुका है । ( डॉ . रविकांत दास ) – प्राध्यापक अस्थिरोग विभाग , सिम्स बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *