बिलासपुर- बेलतरा विधानसभा के विधायक रजनीश सिंह के गांव पौसर में पूर्व सीएम रमन सिंह की सभा का आयोजन हुआ ,पूर्व सीएम रमन सिंह अपने कार्यकाल के काम गिनाए कहा किंजब वो सीएम थे तो बेलतरा में दो हजार करोड़ का काम कराया लेकिन आज विकास रुका गया है पूर्व सीएम ने लोगो से 2023 ,24 में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की , पूर्व सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबो के लिए बहुत योजना बना रही है उनकी सरकार ने भी गरीबो के लिए काम किया है कांग्रेस सरकार अपने वादे नही निभा रही है ,सीएम ने गोबर पेंट के लिए मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि अच्छी बात है गोबर से पेट बना रहे है । जिमि कांदा लाला भाजी को लेकर सीएम के ट्वीट पर रमन सिंह ने कहा कि जिमि कांदा अच्छा लगता है तो खाता हूं लाल भाजी अच्छा लगता है तो खाता हूं सीएम बघेल को लाल भाजी खाने से या जिमि कांदा खाने से एलर्जी है या डॉ रमन से एलर्जी है ।मंहगाई को एक प्रक्रिया बताते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल महगा होता हैं तो महंगाई पर असर हो ता है लेकिन12 सौ रुपये सिलेण्डर का कोई जवाब रमन सिंह ने नही दिया। पूर्व सांसद ने रमन सिंह ज़िंदाबाद ,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भारत माता की जय ,छत्तीसगढ़ महतारी की जय बोलवा बोलवा कर ताली बटोर ली, सांसद गुहा राम अजगले में एक छत्तीसगढ़ी गीत के माध्यम से सरकार की वादा खिलाफी का बखान किया, विधायक रजनीश सिंह ने कहा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि जो काम रमन सरकार के समय हुए वो आज तक नही हुए, ।
झलकी-
–कुर्सी काम पड़ गई तो युवाओं को उठा कर महिला अजर बुजुर्ग को देने की अपील पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह ने मंच से की ,ताकि महिलाओं को कुर्सी मिल सके ।
–आर्केस्ट्रा वाले और नेता भारतमाता की जय बोलवाते रहे ,छतीसगढ़ महतारी की जय किसी नेता ने नही बोला,
– टिकट के दावेदारों की हाजरी,पूर्व रमन सिंह के आगे पीछे दिखी, लेकिन रमन सिंह ने रजनीश सिंह के अलावा किसी को ज्यादा भाव नही दिया।
-पूर्व सांसद लखन साहू जिस हत्या कांड पर भाषण दे रहे थे पुलिस पर आरोप लगा रहै थे,उसके एक आरोपी रवि सिंह राजपूत का पिता मंच पर ही बैठा था पूर्व सांसद लखन साहू को ये पता नही था और वो बोले ज रहे थे।
– रमन सिंह ने मीडिया को नकार ,मंच में अगेन्स लाइट के कारण माइक की जगह बदलने के लिए मीडिया के लोगो ने कहा लेकिन पूर्व सीएम ने नही किया,।
स्वागत लंबा होने के कारण पूर्व सीएम रमन सिंह थक गए औऱ बैठ गए फिर बैठे बैठे ही कार्यकर्ताओं से अभिवादन स्वीकार किया।
बीजेपी की सभा मे छत्तीसगढ़ी आर्केष्ट्रा से परहेज नजर आया।
ब
–सांसद गुहा राम ने अपने भाषण में नही किया आरक्षण का जिक्र।
–बीजेपी दौरे में , आवास ,ईडी सीडी की बात कर रही है ,कोई ठोस बात बीजेपी लोगो से नही कर पा रही है।
कौन कौन था कार्यक्रम में –
विक्रम सिंह, प्रणव शर्मा,रमेश सूर्या, रामदेव कुमावत, बृजेन्द्र शुक्ला ,सुशांत,घनश्याम कौशिक, सहित रमेश सूर्यवंशी सहित पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी के सभा मे बढ़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।

