बीजेपी के वरिष्ठ नेता अपराजिता योद्धा विधायक पुन्नू लाल मोहले के नेतृत्व में एसी सी को 16 प्रतिशत आरक्षण की मांग ,राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।

बिलासपुर- एससी वर्ग को 16 प्रतिशत आरक्षण की मांग कोबीजेपी के लेकर पूर्व और वर्तमान सांसद विधायक ने बीजेपी के सीनियर लीडर पुन्नू लाल मोहले के नेतृत्व में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है।मोहले ने राज्यपाल से मांग की की एससी वर्ग को जनसंख्या के अनुपात में 16 प्रतिशत का आरक्षण मिलना चाहिए ,16 प्रतिशत आरक्षण नही मिलने से समाज मे नाराजगी है,वरिष्ठ बीजेपी नेता पुन्नू लाल मोहले ने राज्यपाल को समाज की भावना से अवगत कराया है।राज्यपाल ने सभी के साथ न्याय करने का भरोसा दिलाया है।वर्तमान में आरक्षण बिल राज्यपाल के पास सरकार ने भेजा है जिस पर राज्यपाल की स्वीकरोक्ति बाकी है,राज्यपाल अनुसूइया उइके आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण की पक्षधर है इस बात को उन्होंने सार्वजनिक तौर पर भी कहा है।क्योंकि प्रदेश में आदिवासियों की संख्या ज्यादा है और नाम सुधरने के बाद ये संख्या और बढ़ सकती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-75 वर्षीय वृद्ध माता की बीमारी के आधार पर ट्रांसफर…
Cresta Posts Box by CP