बिलासपुर। पटवारी में ले लिया नगदी फिर भी नही बनाया ऋण पुस्तिका किसान ने कर लिया सुसाइड।
पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम राजा कापा के छोटू राम कैवर्त जमीन बिक्री के लिए पर्ची बनाने पटवारी के चक्कर काट रहा था। पटवारी ने पांच हजार रुपये पर्ची बनाने के लिए ले भी लिया था। लेकिन ऋण पुस्तिका बना कर देने वहीं किसान छोटू राम कैवर्त को मार्च क्लोजिंग के पहले रजिस्ट्री करना चाहता था, पटवारी उत्तम प्रधान परेशान होकर शुक्रवार को सुबह अपनी बाड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। थोड़ी देर बाद जब उसकी पत्नी चाय लेकर आए तो देखा कि उसका पति गमछे से फांसी लगा चुका है। उसने अपने सामान रखने वाले बक्से में एक सुसाइड नोट छोड़ा है ।मामले पुलिस अभी बयान दर्ज कर रही है। एसडीएम आनंद रूप तिवारी ने बताया कि पटवारी को प्राथमिक रिर्पोट के बाद निलंबित कर विभगिया जांच के आदेश दिए गए है। इधर भाजपा नेत्री हर्षिता पांडे ने पीढ़ित परिवार से मिलकर हाल जाना और 25 लाख मुवाएजे के साथ किसान परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग की है ।

