ब्रह्माकुमारी संस्था का मूल भाव मानव सेवा है: रामशरण


० महापौर ने नूतन चौक सरकंडा में केंद्र के नए भवन का भूमिपूजन किया
बिलासपुर-नूतन चौक के पास प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए भवन निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव ने कहा कि बिलासपुर शहर में जितनी जगह प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के केंद्र खुले हुए हैं, वहां संस्कार दिए जा रहे हैं। चाहे योग हो, एजुकेशन हो या फिर अन्य क्ष्ोत्र। हजारों-लाखों लोग यहां आकर लाभ ले रहे हैं। संस्था से जुड़ने के बाद लोगों की भटकती आत्मा को शांति मिलती है। महापौर यादव व संस्था के भाई-बहनों ने करीब 1800 वर्गफीट भूमि पर तीन मंजिला भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। भवन का निर्माण होने के बाद वहां बहनों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम को एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 63 की पार्षद माधुरी पूर्णानंद चंद्रा, आलोक यादव के अलावा बड़ी संख्या में संस्था के भाई-बहनें मौजूद रहे।

संस्था के हेमूनगर केंद्र में रविवार को ब्रह्ाभोज का आयोजन किया गया। इसमें अतिथि के रूप में मेयर यादव, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला व अजय यादव शामिल हुए। मेयर यादव ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्बारा समाज में विचारधारा में सुधार लाने का काम किया जा रहा है। सृष्टि के निर्माण इससे बड़ा संस्था कोई नहीं है। जो लोग अपने घर-परिवार सबकुछ छोड़कर इस संस्था में आकर हम लोगों की शांति के लिए काम कर रहे हैं, उनका हम आभारी हैं। कार्यक्रम को एमआईसी सदस्य अजय यादव ने भी संबोधित किया। संस्था की ओर से मेयर यादव को माउंट आबू से लाए गए बाबा का तैलचित्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर पुलिस को भांवर गणेश मूर्ति चुराने वालो को पकड़ने…
Cresta Posts Box by CP