छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग CPL -T20
बिलासपुर महापौर रामशरण यादव जी के द्वारा CPL -T20 की फिल फाइटर बिलासपुर टीम के पोस्टर का विमोचन राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में किया गया, इस अवसर पर बिलासपुर में CPL -T20 के 2 मैच कराने की घोषणा की। टीम फ्रेंचाइजी वरिष्ठ समाजसेवी और क्रिकेट प्रेमी श्री प्रवीण झा द्वारा स्वीकार की गई है। जिसेमे बतौर अतिथि के रूप में राजेश जायसवाल प्रभात गुप्ते यतीश गोयल शेख फजू अजय यादव जावेद सर रूपेंद्र सिंह ठाकुर धीरज साहू निशांत वर्मा साजिया अली शेख समीर आदि उपस्थित रहे
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगातार दूसरे वर्ष छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट काउंसिल एवं वीर स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश वासियों के लिए पेशेवर क्रिकेट प्रतियोगिता “छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग सीपीएल टी20” सीजन 2 का आयोजन शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर, सेक्टर 1 क्रिकेट स्टेडियम भिलाई एवं राजा रघुराज सिंह स्टेडियम बिलासपुर में शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है। आयोजक प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 8 टीमें एवं महिला वर्ग में 3 टीमें प्रदेश से बनाई जा रही है! आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित कर टीम के लोगो का विमोचन किया तथा टीम फ्रेंचाइजी के रूप में प्रवीण झा ने हरसंभव मदद खिलाड़ियों को प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की है, टीमों में खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन के माध्यम से शीघ्र किया जायेगा। सीपीएल के होने वाले बिलासपुर में मैचों का पूरा जिम्मेदारी कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष नीरज अवस्थी एवं उनकी टीम को दी गई है

