बिलासपुर- सरकारी पैसे का दुरूपयोग जारी है जिला पंचायत ने सरकारी पैसे से निजी लोगो के फार्म हाउस तक सड़क बनवाया है, दिलीप गौराह और संतोष अग्रवाल के फार्म हाउस के लिए जिला पंचायत ने सरकारी पैसे से सड़क बनवा दी है 14 लाख से ऊपर इन निजी लोगो के फार्म हाउस से सरकारी पैसे से सड़क बना कर उनको इन लोगो को जिला पंचायत ने उपकृत किया है, सरकारी पैसे की ऐसी बंदरबाट है तो सरकारी सड़क क्यों नही बन रही है इससे जनता को लाभ मिलेगा और सरकार के प्रति लोगो का विश्वास बढ़ेगा ।बेलतरा विधानसभा के पौसार और सेमरा में जिला पंचायत ने निजी लोगो के फार्म हाउस सेसडक मेन रोड तक जोड़ी है।जिलापंचायत के इस कारनामे में यंहा के अधिकारियों की मिली भगत है तभी तो ग्राम पंचायत को निजी लोगो के फार्म हाउस से सड़क बनाने के लिए सरकारी पैसा अधिकाररियो ने अपने जेब का पैसा समझ कर दे दिया ,आम जनता को नियम कानून के बताने वाले अधिकारियों को इस नए मादक बारे में लोगो बताना चाहिए ताकि सभी लोगो अपने घर फार्म हौसकी सड़क सरकारी पैसे से बनवा सके ।

