मस्तूरी एसडीएम की हल्का बटवारा में मनमानी, एक हल्का तीन तहसीलदार को , किसी को मस्तूरी के साथ पचपेड़ी का , चर्चा जोरों पर की जमीन दलालों ने अपने हिसाब से करवाया बटवारा।

बिलासपुर-तहसिलदारो को हल्का बांटना एसडीएम का अधिकार है लेकिन मनमानी का अधिकार नही है एक हल्का तीन तहसीदार को बांट दिया , एक स्थान के हल्के में से कुछ एक तहसीदार को दे दिए तो उसमें से छांटकर ,दूसरे तहसीदार को दे दिया, लगातार हल्का नंबर में से बीच बीच के किसी दूसरे तहसीलदार को दे दिया,46 एक को 47 दूसरे को इसी तरह 65 किसी के पास 64 किसी के पास ये छांटकर छांटकर हल्का देना तहसिलदारो को भी समझ नही आ रहा है लोगो को एक तहसीदार मस्तूरी देखेगा फिर वही पचपेड़ी के आगे जाएगा यानी 40 से 45 किलोमीटर दूर ,इस बटवारे की क्षेत्र में जोरो से चर्चा है ,की जमीन दलालों ने अपने हिसाब से हल्का बटवारा करा लिया ,सच तो एसडीएम को ही पता है , जिले के कलेक्टर को इसकी जानकारी है कि पता नही लेकिन ऐसा हो गया, सम्भाग के कमिश्नर को भी इसकी जानकारी शायद हो ,आखिर विवाद वाला काम एसडीएम मस्तूरी ने किया क्यों।इसको कलेक्टर कमिश्नर को पता लगाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- रेप के आरोपी को टिकट देना बीजेपी के लिए…
Cresta Posts Box by CP