सार्वजनिक क्षेत्र की संम्पति बेच करकेंद्र, सरकार ने 33,422 करोड़ जुटाए,आगे और बेचने से और बढ़ेगा राजस्व।सबसे ज्यादा कोयला कंपनी ने 17हजार करोड़ की संम्पति बेची।

बिलासपुर-केंद्र सरकार ने मौद्रीकरण पाइपलाइन के तहत एनएमपीकी संपत्तियों की बिक्री से अब तक 33 , 422 करोड़ रुपये जुटाए नई दिल्ली , पेट्र : सरकार ने राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन ( एनएमपी ) व तहत 2022-23 में सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री से अब तक 33,422 करोड़ रुपये जुटाए हैं । कोयला मंत्रालय 17,000 करोड़ रुपये जुटाने के साथ सूची में सबसे ऊपर है । परिवहन मंत्रालय ने अपने लक्ष्य को पार कर लिया है । सरकार ने 2021-22 में लक्ष्य के 88,000 करोड़ रुपये को पार करते हुए एक लाख करोड़ रुपये के सौदे किए थे । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नीति आयोग के सीईओ परमेश्वरन अय्यर के साथ बैठक कर सार्वजनिक क्षेत्र की संपत्तियों की बिक्री की योजना की समीक्षा की थी । सूत्रों ने कहा कि सरकार के ताजा अनुमान के अनुसार वित्त वर्ष क 2022-23 में 1,62,422 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले मिलने वाली राशि 38,243 करोड़ रुपये कम रह सकती है । उन्होंने कहा , ‘ एनएमपी के तहत संपत्तियों की बिक्री से चालू वित्त वर्ष में 1,24,179 करोड़ रुपये प्राप्त होने की उम्मीद है । ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- पूर्व आईपीएस अकबर राम कोर्राम भी भानुप्रतापपुर से मैदान…
Cresta Posts Box by CP