बिलासपुर- पूर्व आईपीएस अकबर राम कोर्राम भी भानुप्रतापपुर से मैदान में है समाज की तरफ से समर्थन मिलने के बाद भानुप्रतापपुर से क़िस्मत आजमाने उतरे है।भाजपा का कैंडिडेट कमजोर होने के बाद अकबर राम कोर्राम सक्रिय हो गए है।समाज के लोगो ने अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस ने मनोज मांडवी की पत्नी को अपना प्रत्याशी बनाया है अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे मनोज मांडवी की शिक्षिका पत्नी कांग्रेस की ओर से मैदान में है , अकबर राम कोर्राम नए राजनीतिक समीकरण में अपना भविष्य तलाश रहे है ,रिटायर होने के बाद समाज समर्थन से राजनीतिक भविष्य तलाश रहे है ।मनोज मंडावी की छवि के आगे अकबर राम कोर्राम को काफी मशक्कत करनी करनी पड़ेगी ,फिर सरकार कांग्रेस की है कांग्रेस के विधायक को क्षेत्र की जनता विकास से जोड़ कर देख रही है।

