वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अग्रवाल को राज्य का सहकारिता सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मान से सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री।

बिलासपुर-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ,लोक स्वर के संपादक और आवास संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अग्रवाल को राज्य का सहकारिता सम्मान दिया जाएगा ,सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा ये सम्मान दिया जाएगा ,राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ये सम्मान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अग्रवाल को प्रदान करेंगे, लंबे समय से सहकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले अशोक अग्रवाल का चयन इस बार राज्य सहकारिता सम्मान के लिए हुआ है ,इस सम्मान से बिलासपुर का भी मान बढ़ा है ,सहकारिता सम्मान पाने वालेजिले के पहले समाजसेवी है , अशोक अग्रवाल सहकारिता के साथ साथ समाज सेवा के लिए भी जाने जाते है ,इस सम्मान के लिए वे राजकीय अतिथि के रूप में राज्योत्सव में शामिल होंगे ,सामाजिक ,राजनैतिक गतिविधियों के साथ मिलनसार अशोक अग्रवाल का सहकारिता के क्षेत्र का राज्य का सबसे बड़ा सम्मान मिलने बिलासपुर सहित उनके शुभचिंतकों ने खुशी जहीर की है। लंबे राजनीतिक और सामाजिक जीवन का सफर तय करने वाले अशोक अग्रवाल को ये सम्मान मिलने से सहकारिता के जुड़े लोगों उनको बधाई दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- आधारशिलाविद्या मंदिर कोनी बिलासपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती…
Cresta Posts Box by CP