सांसद अरुण साव का कद बढ़ा, दिल्ली में क्षेत्रिय रेल्वे सलाहकार समिति में बने सदस्य।

बिलासपुर – सांसद अरुण साव को क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य नामांकित किया गया है। रेलवे उपयोगकर्ताओं के बेहतर प्रतिनिधित्व की दृष्टि से तथा रेल प्रशासन और उपयोगकर्ताओं के बीच रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई सेवाओं से संबंधित परामर्श के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने तथा सेवाओं की दक्षता में सुधार के लिए रेलवे के प्रधान कार्यालय में क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति गठन किया जाता है। इस समिति में संसद सदस्य के अंतर्गत रेल मंत्रालय द्वारा सांसद अरुण साव को क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का दो वर्ष के कार्यकाल के लिए सदस्य नामांकित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *