भूपेश की योजना से भूमिहीन मजदूर और किसान दोनो खुश,जरूरत के लिए नही किसी के मोहताज।

बिलासपुर-ग्राम सकराली के नोहर बघेल ने बताया कि कल जारी किश्त में 13 हजार रूपए खाते में आए हैं। योजना से पहले मिले पैसे 55 हजार ऋण भी पटा दिया हूं। पंप लगाकर खेती किसानी भी दो फसली कर लिया हूं। बच्चे की शादी की और मोटर साइकिल लिया हूं, इसके कोई ऋण भी नही लेना पड़ा।

आनंद गोस्वामी ने बताया की ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की दो किश्त मिली है। उन्होंने बताया कि उनका गांव बाढ़ प्रभावित है। इस स्थिति से निपटने के लिए उन्होंने सामुदायिक भवन निर्माण की मांग की। मुख्यमंत्री बघेल ने ऐसे सारे गांवों में जो बाढ़ डूबान क्षेत्र में आता है वहां सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की। उन्होंने कलेक्टर को ऐसे गांवों का सर्वे कर इस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा।

नवापारा के गौरीशंकर यादव ने बताया कि 60 हजार रुपए का गोबर बेचा। 30 हजार रुपए से गाएं खरीदी है। पत्नी के लिए हार भी खरीदा हूं।

रामू माली ने बसंतपुर घोघरी मार्ग निर्माण की मांग रखी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए

ज्योति रात्रे ने कहा शासकीय कॉलेज डभरा में एमए के साथ एमएससी की पढ़ाई भी शुरु होनी चाहिए। मेन रोड से कॉलेज तक सड़क निर्माण के बारे में भी मांग रखी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि जल्द आपकी मांगे पूरी होगी।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल डभरा की छात्रा डिंपल यादव ने फर्राटेदार अंग्रेजी में अपने अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल को आत्मानंद स्कूल खोलने के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बेहतर प्रतियोगी माहौल उपलब्ध कराने अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई करवा रहे हैं ताकि प्रदेश के बच्चो के सपनों को उड़ान मिल सके। अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़े रहने स्कूलों में छत्तीसगढ़ी में पढ़ाई शुरू करने की पहल की है। संस्कृत में विपुल ज्ञान का भंडार है, उसका लाभ भी बच्चे उठा सकें, इसलिए हिंदी के साथ अंग्रेजी, छत्तीसगढ़ी और संस्कृत में भी पढ़ाई करवा रहे हैं। अगले साल 400 आत्मानंद स्कूल खोलने की योजना है।

राकेश कुमार ने बताया कि बेटी के दिल में छेद था। चिरायु योजना में ऑपरेशन हुआ। आज बेटी स्वस्थ है। लेकिन रूटीन जांच और दवाइयों में बहुत खर्च हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल 50 हजार की राशि स्वेच्छानुदान से स्वीकृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- संगठन की बैठक लेने आये प्रदेश प्रभारी अजय जामवाल…
Cresta Posts Box by CP