बिलासपुर- 20 तारीख को पुनिया और मरकाम के साथ बिलासपुर आये नगरी प्रशासन मंत्री शिव डाहरिया से हुज्जत बाजी करने के कारण शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे ने पार्षद रामा बघेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है साथ दिनमे पार्षद रा मा बघेल जवाब नही दिया तो शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्षद के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी , नोटिस में शहर अध्यक्ष ने रा मा बघेल द्वारा महापौर से और सदन में भाजपाइयों को महापौर के खिलाफ पुराने मामले का उल्लेख किया है , नोटिस में अभी तक रामा बघेल द्वारा अपनी ही निगम सरकार और मंत्री के खिलाफ आरोप का उल्लेख है ,यानी पार्षद रामा बघेल की संगठन और सरकार विरोधी अबतक की गतिविधियों को गंभीर माना,अगर रामा बघेल सार्थक जवाब नही देते है तो उनके खिलाफ निष्कासन की कार्यवाई तय मानी जा रही है।
