नहीं बदलेंगे दीपक बैज वही रहेंगे पीसीसी अध्यक्ष , बैज के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव, अध्यक्ष बदलने की बात झूठी,जांगिड़।

बिलासपुर, कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी ने कांग्रेस भवन में मिडिया से चर्चा करते हुए मोदी सरकार के सेवा संकल्प अभियान पर हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार महंगाई कम कर दे तो यही सबसे बड़ी सेवा संकल्प अभियान जनता के लिए हाेगा लोग महंगाई से परेशान है इस पर सरकार का ध्यान नहीं है , यूपीआई टैक्स धन्नासेठों को फायदा पहुंचाने के लिए लगाया गया इसमें आम आदमी पीसेगा। असम में पूर्व सीएम पर हमले को लेकर कहा कि ये भाजपा की साजिश है जब विशेष सुरक्षा प्राप्त व्यक्त सुरक्षित नहीं है तो हमारे जैसा साधारण कार्यकर्ता कैसे सुरक्षित रहेगा। जांगिड़ ने कहा कि कांग्रेसी में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हो रहा कोई भी जीत सकता है हमारे नेता भूपेश, महंत, सिंहदेव, ताम्रध्वज सहित सभी नेता एक है एक परिवार है प्रभारी बदलने से विचार नहीं बदल सकते, पीसीसी का नया अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर कहा कि दीपक बैज हो अध्यक्ष रहेंगे बदलने वाली जैसी कोई बात नहीं है ये चर्चा का विषय नहीं है हाईकमान ने पीसीसी अध्यक्ष को बदलने को लेकर कोई चर्चा ही नहीं की , बैज ही अध्यक्ष रहेंगे उन्हीं के नेतृत्व में होगा चुनाव।

जांगिड़ के इस बयान से कइयों के दिल के अरमाँ आँसुओं में बह गए , सभी बड़े नेता अध्यक्ष बनने के दौड में थे सबकी उम्मीदों पर जांगिड़ ने पानी फेर दिया है, कुछ नेताओं ने इसी लिहाज से प्रदेश का दौरा शुरू कर दिया है, कुछ नेताओं ने रेवड़ी भी बाट दी, जांगिड़ के बयान से ऐसे नेताओ को तगड़ा झटका है,

जांगिड़ नए की नियुक्ति से ज्यादा खुश नजर आए हालाकि जांगिड़ ने कहा की प्रभारी बदलने से विचार नहीं बदलता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *