बिलासपुर- चार सौ रुपये सिलेंडर पर स्मृति ईरानी सड़क पर सिलेंडर लेकर पहुंच गई थी अब 12 सौ रुपये गैस सिलेंडर होने पर उनका पता नही है महिलाओं पर महंगाई के अत्याचार पर कुछ नही बोल रही है । आजकल लोग इसी बात की चर्चा ज्यादा कर रहे है ,पूछ रहे है लोगो चिंता करने वाली महिलाओं की चिंता करने वाली स्मृति ईरानी कंहा है ,महिला होकर अब महिलाओं के समर्थन ने नही आ रही है इसके कारण आम लोग पूछ रहे है कि 12 सौ रुपए गैस सिलेंडर के खिलाफ एक बार तो महिलाओं के समर्थन में खड़े हो जाती,दर असल राजनीति अलग चीज है और वास्तविकता अलग है ,अपनी राजनीति के लिए लोगो की भावना से खेल दिया गया ,सिलेंडर की कीमत कम होगी तो प्रधानमंत्री की उज्जवल भी रौशन होगी,,कोरोना के बाद से सब की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है केवल बड़े नेताओ को छोड़कर सब परेशान हुए है इसलिए आम आदमी केलिए स्मृति ईरानी को फिर सड़क पर सिलेंडर लेके आना चाहिए।लोगो दुआ मिलेगी।
