सीएम ने पंडरिया सहकारी बैंक खोलने के दिया एयर बहुत कुछ,पंडरिया के विकास में लगेंगे चार चांद।

ग्राम – इंदौरी

 कबीरधाम जिले के ग्राम मरका में सहकारी बैंक की शाखा खोली जाएगी।

 धौराबंद और खैरा के बीच सड़क निर्माण।

 खरबना-राम्हेपुर सड़क निर्माण की घोषणा।

 कोहड़िया-सूरजपुर-हरदी के बीच सड़क निर्माण।

 सहसपुर लोहारा के रणवीरपुर में पुलिस चौकी की स्थापना की जाएगी।

 झलमला-धोथेवाड़ा के बीच सकरी नदी पर पुल बनाया जाएगा।

ग्राम- कुकदुर

 क्रांति जलाशय की वर्षों से लंबित मांग को पूरा किया जाएगा।

 ग्राम कोदवागोड़ान में आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल खोली जाएगी।

 हरिहर नाला पुल निर्माण कराया जायेगा।

 ग्राम पंचायत कुकदूर दैहान टोला यादव पारा में पुलिया निर्माण कराया जाएगा।

 ग्राम कुई में सर्व-सुविधायुक्त आदिवासी सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा।

 ग्राम पंचायत कुकदूर बैगापारा में ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति दी।

 नगर पंचायत पंडरिया को नगर पालिका बनाया जाएगा।

 सिंहपुर से छिरहा होते हुए कुलीडोंगरी मार्ग में सड़क निर्माण कराया जाएगा।

 बाघामुड़ा से नेउगांव तक सड़क निर्माण कराया जाएगा।

 ग्राम कुंडा में कॉलेज खोला जाएगा।

 दामापुर में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जाएगी।

ग्राम-पण्डरिया

 मुख्यमंत्री को ग्राम बिनौरी के स्नातक दिव्यांग मानिक लाल चेलक ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संवेदनशील पहल करते हुए उन्हें स्व-रोजगार के लिए 2 लाख रूपए देने की घोषणा की।

 महिला पार्षद समूह ने रोड के जीर्णाेद्धार करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति।

 मुख्यमंत्री ने ब्राम्हण समाज भवन निर्माण के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा की।

 जैन समाज को उनकी मांग के अनुरूप निर्धारित मापदंड के तहत राशि जमा होने के उपरान्त 4 हजार वर्ग फीट जमीन देने की घोषणा की।
 मुस्लिम समाज के भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।

 सिख समाज की मांग पर पंडरिया में गार्डन निर्माण की स्वीकृत दी।

 मुख्यमंत्री ने चंद्राकर युवा कल्याण समिति के मांग पर कुर्मी समाज के भवन के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।

 देवांगन समाज के भवन निर्माण के लिए 15 लाख की घोषणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *