शराब पीकर विसर्जन करने जाने वालों को पकड़ेगी पुलिस, डूबने की घटना को रोकने ,पुलिस का एतिहातन कदम, आई जी डाँगी का फरमान।

बिलासपुर- विसर्जन के दौरान डूबने से होने वाली घटना को रोकने के लिए पुलिस विसर्जन में शराब पीकर जाने वालों की ब्रीथ एनालाइजर से लगा कर जांच करेगी इसमे जो भो नशे में पाया जाएगा उसे पुलिस पकड़ेगी ,आई जी डाँगी ने एसपी को इस मामले में कार्यवाई करने के निर्देश दिए है आई जी डाँगी ने बताया कि विसर्जन के दौरान डूबने की घटना होती है इसमे ज्यादातर नशे के कारण पानी मे डूब जाते है इससे जनहानि के साथ जिसके साथ घटना होती है उनका भी नुकसान होता है इसके चलते लोगो की सुरक्षा और अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पहले से विसर्जन पर जाने वालों की जांच करेगी और जो नशे में मिलेगा उसे पकड़कर कार्यवाई की जाएगी ,इसके लिए सभी समितियो को सूचना दी जाएगी ताकि शान्तिपूर्ण तरीके से विसर्जन किया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *