भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई तो मोहन भागवत मंदिर मस्जिद जाने लगे ,राजस्थान पर बोले सीएम बघेल हमारे यहाँ लोकतंत्र, बीजेपी में दो लोगो फिर से नड्डा को बना दिया अध्यक्ष।

बिलासपुर – रतनपुर माँ महामाया के दर्शन का दर्शन कर सीएम ने जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना की वंही बीजेपी पर जम कर हमला बोला,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान को लेकर ले बीजेपी पर जम कर हमला बोला है सीएम बघेल ने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है सबको अपनी बात कहने का अधिकार है बीजेपी में तो लोगो ने फिर से नड्डा को अध्यक्ष बना दिया वंहा किसी की हिम्मत नही है पूछने की कब व्व दिया किसने दिया ,सीएम बघेल ने भारत जोड़ो यात्रा ओर सवाल उठाने वाली बीजेपी पर निशाना साधा है सीएम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद मोहन भागवत मंदिर मस्जिद जाने लगे ये देश अनेकता में एकता का देश है यंहा सभी धर्म जाति के लोग रहते है यही हमारी ताकत है भारत जोड़ो यात्रा का यही संदेश है नफ़रत छोड़ो भारत जोड़ो ,सीएम रतनपुर शक्तिपीठ में मंगलवार को बीजेपी की पूरी क्लास लेली ,ट्रेनों के बंद होने पर सांसद अरुण साव पर हमला बोला कहा कि यंहा के सांसद जो सौभाग्य या दुर्भाग्य से अध्यक्ष भी है वो जनता की परेशानी पर चुप क्यो है सत्ताधारी दल के सांसद है केवल राज्य सरकार को बोलने के लिए है रेल्वे में भर्ती नही हो रही ,महंगाई बढ़ गई है पेट्रोल ,डीजल गैस के दाम बढ़ गए है सांसद इस पर बोलते क्यो नही। मनी बिल राज्यपाल द्वारा रोके जाने पर भी सीएम बघेल ने जमकर नाराजगी जाहिर की कहा कि इससे प्रदेश का नुकसान हो रहा है ,डीआरएम द्वारा रेल मंत्री को गलत जानकारी दिए जाने पर सीएम ने सवाल उठाये।

सीएम के दौरे मे उनके साथ खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, भी पहुंचे थे सीएम बघेल के स्वागत में महापौर रामशरण यादव, सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, अरुण चौहान, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, विधायक शैलेश पांडे, आशीष सिंह ,अर्जुन तिवारी ,ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, जयंत मनहर, राजेन्द्र शुक्ला, सुधांशू मिश्रा पार्षद अजय यादव, अस्लामशेरु, नरेंद्र बोलर,एसपी पारुल माथुर, कलेक्टर सौरभ कुमार ,आई जी डाँगी ,कमिश्नर संजय अलंग, सहित नेता अधिकारी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *