हिर्री थाने के पास ढाबा में बिक रही शराब , सुस्त थानेदार को नही चला पता , नए ग्रामीण एएसपी को भी नही लग पाई जानकारी,क्राइम ब्रांच ने पकड़ा।

बिलासपुर- हाइवे के किनारे ढाबों मेअवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है शहर के आसपास बैठे थानेदार सुस्त हो गए है ग्रामीण इलाके के नए एएसपी भी नही देख पा रहे है कि उनके इलाके में अवैध रूप से खूलेआम हाइवे के ढाबों में शराब बेची जा रही है पता नही थानेदार कैसी पुलसिग कर रहे है कि बगल में अवैध कारोबार का पता नही चला,हिर्री थानेदार का इलाका अवैध कारोबार का गढ़ है कल ही बड़े कोयला चोरों को पकड़ा गया लेकिन पास के ढाबे में बिक रही शराब नही पकड़ पाए। शहर के आऊटर क्षेत्र में संचालित ढाबो में अवैध रूप से शराब बिक्री के सूचना पर एसीसीयू टीम द्वारा बाबा का ढाबा, अपना पंजाबी ढाबा, भवानी ढाबा में रेड कार्यवाही के गई। ढाबा संचालको द्वारा अवैध रूप से देशी, विदेशी शराब विक्रय करते पाये जाने पर आरोपी गण 1. राजेन्द्र ग्वालानी पिता करम चंद ग्वालानी 49 साल सृष्टी समृद्धि कालोनी सकरी 2. विजय पिता बूटी लाल घृतलहरे 38 साल बिल्हा 3. श्रीकांत वर्मा पिता कृष्ण कुमार वर्मा 40 साल जूनी लाईन बिलासपुर के कब्जे से कुल 27.230 लीटर देशी विदेशी शराब, बीयर कीमती 20,000 रुपये को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना हिर्री के सुपुर्द किया किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *