बिलासपुर- सीएम का निर्देश है जुआ सट्टा नही चलना चाहिए खुद आई जी एसपी रात में गश्त ओर निकल रहे है लेकिन फिर भी कुछ थानेदार सुस्त है सिरगिट्टी थानेदार के इलाके में क्रिकेट का सट्टा चला रहा था थानेदार को पता नही चला होगा इसकी उम्मीद कम है और अगर पता नही चला तो थानेदार ठीक से काम नहींकर रहा है जबकि सीएम से लेकर एसपी आई जी लगातार खुद सड़क पर उतर कर काम कर रहे है लेकिन सिरगिट्टी थानेदार अपने आला अफसरों की भी परवाह नाहीबकर रहे है,क्राइम ब्रांच को सूचना मिली और कार्यवाई हो गई।भारत विरुद्ग ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट मैच मे हार जीत का दाव लगाकर क्रिकेट मैच मे सट्टा खिलाने वाले शैलेश कश्यप पिता राम शरन कश्यप उम्र 45 साल निवासी कालिका नगर तिफरा बिलासपुर को पकड़कर उसके पास से 01नग मोबाइल 01टीवी नगदी रकम 11000 रुपये तथा 05लाख का सट्टा पट्टी जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतू थाना सिरगिटी को सुपर्द किया गया।
