बिलासपुर- एएसपी नीरज चंद्राकर का भतीजा श्रेयांश ने अपनी आवाज के जादु और माँ दुर्गा के शक्तिपीठों का दर्शन नमामि दुर्गे में शानदार तरीके से कराया ,अपनी सुरीली आवाज के साथ हिंगलाजनी से लेकर भारत मे स्थित माँ दुर्गा के शक्तिपीठों का दर्शन कराया है ।श्रेयांश की कोशिश से सभी शक्तिपीठों के दर्शन एक बार मे होते है, नमामि दुर्गे नमामि अम्बे तुझे नमन के शानदार पंक्तियों से आपका मन मंत्रमुग्ध हो जाएगा दंतेश्वरी से लेकर माँ बम्लेश्वरी तक के दर्शन को अपनी आवाज से श्रेयांश ने भक्तिमय बना दिया है ,भक्तों को माँ दूर्गा के दर्शन कराने का श्रेयांश का वीडियो हर जगह वायरल हो रहा है ,वीडियो में एएसपी नीरज चंद्राकर अपनी बेटियों और भतीजे श्रेयांश के साथ दुर्गा के शक्तिपीठों के दर्शन को भक्तों के लिए आसान बनाते नजर आते है । नमामि दुर्गे नमामि अम्बे भजन में माँ दुर्गा के सभी रूपों का दर्शन भजन को सुनने के लिए मजबूर करता है।
