लगातार दो सालो से हो रही इको कार के सायलेंसर चोरी का हुआ पर्दाफाश , ईको कार से सायलेंसर चोरी करने वाले आरोपी चढ़े सरकण्डा पुलिस के हत्थे ।
बिलासपुर एवं आसपास के जिलो के विभिन्न थाना क्षेत्रो से 60 से अधिक चोरियो का हुआ खुलासा सायलेंसर एवं उससे निकाली जाने वाली कीमती धातु बरामद
• आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय किया जायेगा पेश नाम आरोपी 01 शेख राहेल पिता शेख इमरान उम्र 23 साल निवासी विवेकानंद नगर मोपका 02. शेख रूस्तम पिता शेख इमरान उम्र 20 साल निवासी विवेकानंद नगर मोपका 03. राशिद पिता मुबारक अली उम्र 30 साल साकिन असौई थाना हसैन जिला हाथरस उ.प्र . हा.मु. तैयबा चौक आरिफ खान के मकान में थाना सिविल लाईन बिलासपुर 04. जुबेर खान पिता पप्पू खान उम्र 25 साल साकिन चहला थाना अहमदगढ जिला बुलंदशहर उ . प्र . हा.मु तैयबा चौक आरिफ खान के मकान में थाना सिविल लाईन बिलासपुर सरकंडा पुलिस के द्वारा इको कार के सायलेंसर की चोरी पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया गया इसी दौरान सरकंडा पुलिस के आरक्षक अविनाश कश्यप को सूचना मिली कि दो व्यक्ति लगातार जिला बिलासपुर बलौदाबाजार भाठापारा , जाजगीर चापा , मुगेली तथा दुर्ग से ईको कार से सायलेंसर चोरी कर सायलेंसर में लगे कीमती धातु को निकालकर सायलेंसर को तलाब एवं निर्जन स्थानों में फेंक रहे हैं . इसी क्रम में विवेकानंद नगर मोपका तलाब के पास उक्त व्यक्तियों को सायलेंसर से धातु निकालते देखे जाने की सूचना मिली जिसे आरक्षक अविनाश कश्यप ने तत्काल सरकंडा थाना प्रभारी को बातया मुखबीर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना सरकंडा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपियों को घेराबंदी किया गया , जो पुलिस को देखकर दोनो आरोपी सायलेंसर एवं उसमें से निकाले गये कीमती धातु को फेंक कर भागने लगे जिसे दौडाकर पकड़ा गया और हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो पूछताछ पर अपना नाम शेख सहेल पिता शेख इमरान उम्र 23 साल निवासी विवेकानंद नगर मोपका तथा शेख रुस्तम पिता शेख इमरान उम्र 20 साल निवासी विवेकानंद नगर मोपका होना बताये , आरोपियों से पूछताछ पर बिलासपुर जिला के विभिन्न स्थानों से इको कार से सायलेंसर चोरी कर उसमें से कीमती धातु निकालकर राशिद पिता मुबारक अली उम्र 30 साल साकिन असीई थाना हसैन जिला हाथरस उ.प्र . हा.मु. तैयबा चौक आरिफ खान के मकान में थाना सिविल लाईन बिलासपुर तथा जुबेर खान पिता पप्पू खान उम्र 25 साल साकिन चहला थाना अहमदगढ़ जिला बुलंदशहर उ.प्र . हा.मु. तैयबा चौक आरिफ खान के मकान में थाना सिविल लाईन बिलासपुर को बेचना स्वीकार किये जो आरोपी राशिद खान एवं जुबेर खान के किराये के निवास में पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनके कब्जे से सायलेंसर से निकाले गये कीमती धातु बरामद किया गया है । आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है । संपूर्ण कार्यवाही में एसीसीयू टीम प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम कुमार साहू उनि . सायबर प्रभाकर तिवारी , उनि सत्यनारायण देवांगन प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह विकास सेंगर , आरक्षक प्रमोद सिंह , अविनाश कश्यप सोनू पाल मनीष वाल्मिकी तदबीर पोर्ते भागवत चंद्राकर , राहुल सिंह , अशफाक अली , मुकेश शर्मा , शिव जोगी , गोवर्धन शर्मा , अरविंद अनंत इंद्रावन सिंह का विशेष योगदान रहा । .
