बिलासपुर- नान घोटाला मामले में ईडी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि छत्तीसगढ़ के कुछ संवैधानिक पदाधिकारी नान घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कुछ आरोपियों की मदद के लिये हाईकोर्ट के एक जज के संपर्क में है,ईडी की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चीफ जस्टिस यू यू ललित की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने ये बात रखी ,ईडी नान मामले की सुनवाई राज्य के बाहर करने की मांग कर रही है,ईडी ने सीलबंद लिफाफे में पीठ को जानकारी दी है पीठ ने राज्य सरकार से भी सीलबंद लिफाफे में अपने दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है।
