चोरी किए गए लोहे का सामान के साथ 01 आरोपी पचपेड़ी पुलिस के गिरफ्त में
आरोपी के कब्जे से – ट्रैक्टर का केंजवील जप्त
लोहे का पैरा कट्टी मशीन का पार्ट्स
लोहे का खिड़की का पल्ला
3 नग चार पहिया वाहन टायर लगा लोहे का डिक्स (चक्का)
कटिंग किया हुआ साइकिल के फ्रेम का टुकड़ा
लोहे का कांटा तार व जाली कीमती करीबन ₹100000/
नाम आरोपी :केशव सिंह पिता स्वर्गीय बिहारी सक्सेना उमर 53 साल निवासी कोकड़ी थाना पचपेडी जिला बिलासपुर छ.ग.
बिलासपुर-मुखबीर सूचना मिली कि केशव सिंह साकिन कोकड़ी का एक सप्ताह पूर्व से अपने घर में लोहे का सामान छिपाकर रखा है तथा ब्रिकी करने के लिये ग्राहक तलाश रहा है सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के ग्राम जलसो पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी केशव सिंह पिता स्वर्गीय बिहारी सक्सेना उमर 53 साल निवासी कोकड़ी थाना पचपेडी जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से ट्रैक्टर का लोहे का केंजवील,लोहे का पैरा कट्टी मशीन,लोहे का खिड़की का पल्ला,3 नग चार पहिया वाहन टायर लगा लोहे का डिक्स,साइकिल के फ्रेम का टुकड़ा,साइकिल का रिंग, लोहे का कांटा तार व जाली को समक्ष गवाहन जप्त कर चोरी के संदेह पर पूछताछ करने से आरोपी द्वारा चोरी का सामान होना स्वीकार किया जिस पर इस्त. क. 03/22 धारा 41 (1-4) जाफौ. / 379 भादवि के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, सउनि दाऊ राम बरेठ आरक्षक हरिशंकर चन्द्र, शिवधन बंजारे का सराहनीय योगदान रहा।
