MDMA प्रकरण में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी अंकित अग्रवाल पिता राजेश अग्रवाल उम्र 36 वर्ष, निवासी रामा लाइफ सकरी बिलासपुर
बिलासपुर-नशे के खिलाफ कार्यवाई हो रही है शहर के बार पब देर रात खुले रहे ये बार युवा कप नशे का आदि बना रहे है अंकित अग्रवाल सिविल लाइन और तारबाहर इलाके में ड्रैग बेचने का काम लंबे समय से कर रहा था चकरभाठा पुलिस मामले में जांच कर रही थी कई तरह के दबाव के बीच अंततः चकरभाठा पुलिस ने ड्रैग कारोबारी अंकित अग्रवाल को गिरफ्तार करके अच्छा काम किया है नशे के कारण ही अपराध बढ़ रहे है इस तरह की कार्यवाई से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे,चकरभाठा पुलिस अंकित अग्रवाल से पूछताछ करेगी तो और मामले सामने आएंगे। 19/6/2022 को आरोपी योगेश द्विवेदी उर्फ राम जो भूगोल बार में मैनेजर का कार्य करता था के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ MDMA जप्त होने पर गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में पुख्ता साक्ष्य मिलने पर अन्य आरोपी अंकित अग्रवाल पिता राजेश अग्रवाल उम्र 36 वर्ष निवासी रामा लाइफ सकरी बिलासपुर को गिरफ्तारी किया गया है तथा प्रकरण से संबंधित ऐसे अन्य व्यक्ति जो संसूचित मादक पदार्थ की वित्तपोषण, संधारण, ऐसे अपराधियों को संश्रय देने का कार्य करते हैं के संबंध में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

