एसपी सड़क पर अपराधी अंदर
बिलासपुर शहर में अलग-अलग जगहों पर पुलिस द्वारा चेकिंग की कार्यवाही की गई । चेकिंग से अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों की शामत आ गई एसपी के औचक चेकिंग से लोगो मे भी अच्छी प्रतिक्रिया देखी गई।
DPS School के पास चकरभाठा और सिरगिट्टी थाना की संयुक्त टीम द्वारा मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर शनिवार की रात गहन चेकिंग की गई । चेकिंग के दौरान स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर मौजूद थीं, तथा अपराधिक गतिविधि की आशंका वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखते हुए जांच में तैनात पुलिस वालों को निर्देश दिया एसपी के सड़क पर उतरने से पुलिस स्टाफ भी सक्रिय हुआ एसपी ने सभी थाना स्टाफ को लगातार इस तरह की कार्यवाई के निर्देश दिए है एसपी के गश्त पर निकलने से पुलिस स्टाफ में भी हड़कंप मचा अपराधीक घटनाओं पर भी लागम लगा क्योंकि पुलिस जब जब सक्रिय होती है इसकी जानकारी अपराधी को पहले हो जाती है और दुबक जाते है ।
चकरभाठा और सिरगिट्टी थाना के द्वारा आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से समन शुल्क लिया गया ।
