बिलासपुर- कला संगम सांस्कृतिक मंच के संस्थापक आलेख वर्मा ने अनेक संगठनों को साथ जोड़ा
कला संगम सांस्कृतिक मंच बिलासपुर के तमाम कार्यक्रम में शिखर युवा मंच , इस्माइल फाउंडेशन ,चाइल्ड लाईन 1098 का विशेष सहयोग हमेशा रहा।
बिलासपुर। नामदेव समाज विकास परिषद छत्तीसगढ़ के पूर्व युवा प्रांत अध्यक्ष एवं जिला शाखा बिलासपुर के अध्यक्ष आलेख वर्मा का 1 अगस्त 2022 को निधन हो गया। श्री नामदेव समाज विकास परिषद एवं समाज के प्रमुख जनों के द्वारा उनकी स्मृति में 4 सितंबर रविवार को शाम 5:00 बजे संत नामदेव भवन नूतन कॉलोनी सरकंडा में एक शोक सभा का आयोजन किया जा रहा है । नामदेव समाज विकास परिषद के द्वारा आयोजित शोक सभा में समाज के सभी सदस्य एवं कला संगम संस्कृतिक कला मंच एवं विभिन्न संगठनों के द्वारा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी। स्वर्गीय आलेख वर्मा विभिन्न समाज सेवी संगठन एवं विभिन्न सांस्कृतिक मंच से जुड़े थे। नामदेव समाज के साथ ही कला संगम संस्कृति मंच एवं शिखर युवा मंच बिलासपुर द्वारा आयोजित शोक सभा में सभी से उपस्थित होने की अपील की गई है।
