बिलासपुर- बिलासपुर में भागवत में शामिल होने के बाद मंत्री जय सिंह अग्रवाल के यंहा भागवत सुनने के लिये रवाना हुए पूर्व मंत्री का उनके समर्थकों ने जगह जगह स्वागत किया ,नए समीकरण में बीजेपी के राजनीति की दशा और दिशा दोनो ही बदली हुई है । बृजमोहन अग्रवाल को नई जिम्मेदारी दी जाने वाली है जिसके चलते भी कार्यकर्ता जुड गए है ,पूर्व मंत्री बिलासपुर में कुछ देर रुके कार्यकर्ताओं से मुलाकात की उसके बाद कोरबा रवाना हो गए कोरबा में भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया ,बदलते राजनीतिक समीकरण में पार्टी काम करने वाले पर भरोसा करेगी इस बार वैसे भी 90 सीटो पर पार्टी नए लोगो को टिकट देने वाली है कुछेक पुराने नेताओं को नए नेताओं के मार्गदर्शन के लिए लगाया जाएगा वैसे अभी भूपेश सरकार से निपटने के लिए बीजेपी में ताकत नही है अपनी योजनाओं और वादा निभाने वाली सरकार के रूप में भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ियों के बीच मजबूत है इधर बीजेपी की अंदरूनी लड़ाई भी इस बार कुछ ने दिखाने वाली है।
