!!जीवेत् शरदः शतम् !!
जिसकी सोच में*
आत्मविश्वास की महक है
जिसके इरादों में
हौसले की मिठास है….
और* *जिसकी नीयत में
*सच्चाई का स्वाद है…..
उसकी पूरी जिन्दगी*
महकता हुआ ” गुलाब ” है .!!
बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के जननायक किसान पुत्र श्री भूपेश बघेल के 61 वें जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर से आए हुए पार्टी संगठन के कार्यकर्ता विधायक मंत्रियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की! लोक कला संस्कृति पारंपरिक तीज त्यौहार को पुनर्जीवित करने हेतु उनके किए जा रहे प्रयास के लिए विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं ने भी अपनी खुशी का इजहार सीएम हाउस के सामने अपनी लोक कला संस्कृति का प्रदर्शन कर अपने माटी पुत्र का अभिनंदन किया!
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में बिलासपुर महापौर रामशरण यादव जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेश दुबे पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नरेंद्र बोलार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री धर्मेश शर्मा राकेश सिंह देवेंद्र सिंह बाटू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पार्टी संगठन के पदाधिकारी पार्षद जिला पंचायत सदस्यों ने भूपेश बघेल से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी!!

