बिलासपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति, सर्व यादव समाज बिलासपुर द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा समाज के शिखर पुरूष मा.बी.आर यादव जी के प्रतिमा स्थल बृहस्पति बाजार से प्रारंभ होकर नेहरू चौक सदर बाजार गोल बाजार, होते हुए पं.देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन लाल बहादुर शास्त्री शाला प्रांगण पहुॅचकर कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरूवात भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की पूजा अर्चना कर की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव ने समस्त यादव यादव बंधुओं, माता, बहनों एवं युवाओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि यादव के लोग भगवान श्रीकृष्ण को कुलदेवता भगवान, ईष्ट देवता मानते है, इसी प्रकार पूरे हिन्दुस्तान में पूरे विश्व में भगवान कृष्ण के साधक है पूजारी है उनको मानने वाले है। कृष्ण भगवान एक सर्वव्यापी भगवान है जो सबको प्रफुल्लित करते है उनके नाम मात्र लेने से मानव समाज का कल्याण हो जाता है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने उपस्थित समस्त यादव समाज के लोगों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि जन्माष्टमी को भारत ही नही बल्कि पूरे विश्व में आस्था व उल्लास से मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण युगों-युगों से हमारी आस्था के केन्द्र रहे है। हम सभी को श्रीकृष्ण जी के व्यक्तित्व एवं उनके बताये मार्गो को आत्मसात करके चलना चाहिए।
कार्यक्रम के विशिष्टि अतिथि छ.ग. पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि श्रीकृष्ण की प्रशंसा में भगवत् पुराण अनेक लोकगीत लिखे गए जो आज भी मन्दिरों में गाये जाते हैं श्रीकृष्ण का चरित्र हमें लौकिक और आध्यात्मिक शिक्षा देता हैं गीता में उन्होंने स्वयं कहा है कि व्यक्ति को मात्र कर्म करना चाहिए फल की इच्छा नहीं रखनी चाहिए।
मंच पर विष्णु यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान, प्रवक्ता अभयनारायण राय, चंद्रशेखर यादव, बुधराम यादव, सुनीता यादव, गीता यादव, कन्हैया यादव, सतीश यादव, मनीराम यादव, प्रकाश यादव, गिरीश यादव, किशोर यादव, प्रियंका यादव, मीनू सुमंत यादव, जमुना यादव उपस्थित रहे।

