छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने ध्वजारोहण किया।

बिलासपुर- स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पुराना उच्च न्यायालय भवन, बिलासपुर के परिसर में न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी, न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अन्य न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल,, न्यायमूर्ति पी. सैम कोशी, माननीय श्री न्यायमूर्ति संजय अग्रवाल, न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल, न्यायमूर्ति पी.पी. साहू,, श्रीमती न्यायमूर्ति रजनी दुबे, न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास, न्यायमूर्ति नरेश कुमार चन्द्रवंशी, न्यायमूति दीपक कुमार तिवारी, माननीय सचिन सिंह राजपूत, माननीय श्री न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डे, न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति धीरेन्द्र मिश्रा, पूर्व न्यायाधीश , न्यायमूर्ति आरसीएस सामंत विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल अरविंद कुमार वर्मा एवं रजिस्ट्री के अन्य न्यायिक अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक प्रशिक्षण एकेडेमी के डायरेक्टर श्रीमती सुषमा सावंत एवं अन्य अधिकारीगण, उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय बिलासपुर के न्यायिक अधिकारीगण, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अब्दुल वहाब खान, उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय के अधिवक्तागण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव सिद्धार्थ अग्रवाल, अवर सचिव श्रीमती कामिनी जायसवाल एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपरोक्त ध्वजारोहण कार्यक्रम को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- महापौर रामशरण यादव और सभापति ने नगर निगम के…
Cresta Posts Box by CP