बिलासपुर- बिल्हा विधानसभा में घुसते ही प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का आतिशी स्वागत हुआ पूरे विधानसभा में जगह जगह कार्यकर्ताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और संगठन महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी ने नए प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार ढोल ताशे के साथ स्वागत किया सरगांव ,बिल्हा ,मोड़ चकरभाठा ,तिफरा ,परसाद में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का जोरदार स्वागत किया गया पूरे समय नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और संगठन महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत में नजर आए ,प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव नेता प्रतिपक्ष धरमलाल के घर गए परिजनों ने साव का आत्मीयता से स्वागत किया नेता प्रतिपक्ष के घर कार्यकर्ताओं की भीड़ स्वागत के लिए लग गई साव ने हर कार्यकर्ता की माला ली उनका स्वागत स्वीकार किया ,बीजेपी कार्यालय में ऐसे पुराने कार्यकर्ता जो पार्टी के लिए समर्पित है लंबे समय बाद हर गुट कार्यकर्ता साव के स्वागत के लिए आतुर नजर आया ,नेहरू चौक पर पार्षद राजेश सिंह अपनी टीम के साथ भीगते पानी मे स्वागत के लिए घंटो इंतजार किये बावजुद इसके किसी कार्यकर्ता के चेहरे थकान नही दिखी ,नए अध्यक्ष से बिलासपुर जिले गुटबाजी खत्म होने के आसार है क्योंकि 15 साल से अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा हर कार्यकर्ता साव के स्वागत के लिए घंटो इंताजर करते नजर आया , कार्यकर्ताओं की अपेक्षा नए अध्यक्ष से कुछ ज्यादा ही नजर आ रही सबको उम्मीद जागी है कि अब उनकी सुनवाई होगी तभी कार्यकर्ता अपने नए अध्यक्ष के लिए घंटो इंतजार करते रहे साव को अब इन बातों को समझना होगा और उसके हिसाब से काम करना होगा तभी संगठन मजबूत हो पाएगा। बीजेपी कार्यालय में बेलतरा के सक्रिय कार्यकर्ता विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ दिखे,शहर के कुछ पुराने सीनियर कार्यकर्ता जो जिला भाजपा के तवज्जो नही दिए जाने से नाखुश रहते है वो भी शहर से बार स्वागत करते दिखे,।कई बुजुर्ग नेता भी साव के स्वागत में कार्यालय पहुंचे ,जिले के कई कार्यकर्ता को सूचना नही दी गई , फिर भी नए अध्यक्ष के स्वागत में पहुंचे उनका मानना था कि बने आदमी अध्यक्ष बने है तेखर सेती आ गेन। बदलाव का असर दिखने लगा है जमीन कार्यकर्ता उत्साहित दिखा ,शहर के कई भाजपा नेता पहुंचे नही इसकी भी चर्चा होते रही।

