बिलासपुर- घर घर तिरंगा अभियान की बिलासपुर में पल पल धज्जियां जिला भाजपा उड़ाता रहा मोदी और पार्टी के इस अभियान की जिल्रे में जोरदार माखौल उड़ाया गया ,पहले पार्टी कार्यालय में तिरंगा अभियान की धज्जि उड़ी और उड़ते रहे पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के समझाने का भी कोई औचित्य नही दिखा ,भाजपा पार्षदों को जिला अध्यक्ष ने बुलाया ही नही पूर्वमंत्री के कहने पर भी नही बुलाया तो बृजमोहन अग्रवाल को खुद सभी पार्षदों को पार्टी के इस अभियान को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ भवन में बुलाना पड़ा छत्तीसगढ़ भवन में सभी पार्षदों से अभियान को सफल बनाने के अपील बृजमोहन अग्रवाल ने की पार्टी कार्यालय में चुकी एक गुट का कब्जा है इसलिए दूसरे गुट को नही बुलाया गया ,जिसके चलते समन्वय बनाने के लिए बृजमोहन अग्रवाल ने विवाद को तूल देने की बजाया पार्टी की गुटबाजी को ढाँकने के लिए छत्तीसगढ़ भवन में पार्षदों की बैठक बुलाई और सभी ज्यादा से ज्यादा घरों में गरबी परिवार के घरों में खुद झंडा खरीद कर लगाने की अपील की जिसे पार्षदों ने भी सहर्ष स्वीकार किया।

