अपराधियों को कांग्रेस नेताओ का संरक्षण, चाकूबाजी और नशे का अपराध बढ़ा, बिलासपुर की जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही- पूर्व मंत्रीअमर अग्रवाल

बिलासपुर- पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने शहर में बढ़ते अपराध के लिए कांग्रेस नेताओं और पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है ,कमजोर प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि न पुलिस नशेके कारोबारियों के आकाओं को पकड़ रही है ना चाकू की घटना रोक पा रही है पूर्व मंत्री ने कहा कि अपराधी पुलिस पर हमला कर रहे। मस्तूरी से ले शहर के कई थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला हुआ है आखिर अपराधी इतने सक्रिय क्यो हो गए ।सिविल लाइन इलाके में हुई चाकू बाजी की घटना के आरोपी को पुलिस ने अभी तक क्यो नही पकड़ा है क्योंकि अपराधियों को जबतक सरकार के नुमाइंदों का संरक्षण नही मिलेगा तब तक अपराधी सक्रिय रहेंगे, और शहर में जो अपराध बढ़ रहे है उसका सीधा संबंध कांग्रेस नेताओं के संरक्षण से है ,रेत माफिया अभी भी सक्रिय है ,भोंदूदास जमीन घोटाले का नाम लिए बिना कहा कि इस के आरोपी पकड़े नही गए है ,नाबालिगों का उपयोग जमीन कब्जे के लिए सरंक्षण प्राप्त अपराधी कर रहे है इस पर कोई कार्यवाई नही हो रही है । मेरे कार्यकाल में बिलासपुर में अपराध नही बढ़ा क्योंकि मैंने किसी अपराधी को संरक्षण नही दिया लेकिन आज कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में अपराध और अपराधी फल फुल रहे है। पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी है कि अगर अपराध पर नियंत्रण नही हुआ तो एसपी ऑफ़िस घेराव किया जाएगा,लगातार आंदोलन के साथ हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
’ मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोर को…
Cresta Posts Box by CP