सभापति ने जिला प्रशासन से मांगा पानी..बताया ..किसानों को सताने लगी बियासी और रोपाई की चिंता..जल्द से जल्द खारंग जलाशय से छोड़ें पानी

बिलासपुर -:- जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा की अगुवाई में बेलतरा और मस्तूरी क्षेत्र के किसानों ने जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग से सिंचाई के लिए खारंग जलाशय से पानी छोड़े जाने की मांग किया है। अंकित गौरहा ने जलसंसाधन विभाग प्रमुख से बताया कि समय रोपाई बियासी का है। पिछले कुछ दिनो से बारिश भी नहीं हुई है। ऐसे में किसानों की चिंता भी वाजिब है।
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा की अगुवाई में आज मस्तूरी और सीपत के किसानों ने कलेक्टर और जल संसाधन विभाग को ज्ञापन दिया। अंकित गौरहा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। क्षेत्र के किसानों को रोपाई और बियासी की चिंता सताने लगी है। समय पर पानी की आपूर्ति होने से किसानों की चिंता दूर हो जाएगी।
अंकित गौरहा ने जल संसाधन विभाग ईई से मिलकर बताया कि किसानों की चिंता वाजिब है। पानी की कमी के चलते खेत सुख चुके हैं। इसका असर धान के पैदावार पर होगा। खारंग जलाशय से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाए। जिससे बेलतरा,मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गांव सेमरा, भारवीडीह, सिंघरी,भरारी, सेमरताल, जलसो, लखराम, खैरखुंडी, सरवनदेवरी,परसदा के किसान की चिंता दूर हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *