बिलासपुर- राहुल को बचाने के बाद उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था इलाज के राहुल स्वस्थ हो अपने घर के लिए रवाना हुआ तो उसे लेने जिले कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला और एसपी विजय अग्रवाल पहुंचे परिजनों के साथ कलेक्टर एसपी ने भी राहुल को घर तक छोड़ा ,सप्ताह भर जांजगीर जिला प्रशासन ने राहुल को बचाने में दिन रात एक कर दिया ,तमाम दुश्वारियों के बीच बचाव दल ने हार नही मानी और राहुल को सुरक्षित बाहर निकाल कर साहस का परिचय दिया कलेक्टर एसपी लगातार मामले में निगरानी करते रहे एसपी विजय अग्रवाल की तो तबीयत भी बिगड़ गई थी लेकिन फिर भी मैदान में डटे रहे ,मुख्यमंत्री ने बचाव दल के लोगो का सम्मान कर हौसला बढ़ाया इलाज के बाद राहुल को छुट्टी मिली तो जांजगीर जिला प्रशासन भी पहुंचा और उपहार के साथ उसे उसके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की।

