बिलासपुर- सीएम बघेल ने अग्निवीर योजना को लेकर जमकर हमला बोला है कुनकुरी में प्रेस वार्ता में कहा कि अग्निवीर योजना से देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है सेना और नौजवानों के साथ खिलवाड़ है पहले वन रैंक वन पेंशन की बात होती थी अब नो रैंक नो पेंशन की बात हो रही है सीएम बघेल ने कहा कि नक्सल प्रदेश के नाम से जाने जाने वाले प्रदेश में लोगो की जरूरत के हिसाब से कम कर रहे है लोगो गौठान के रोजगार से जोड़ रहे है तश्वीर बदलने की कोशिश कर रहे है और ये जारी रहेगा।
हमने वन अधिकार पट्टा दिया है। मिलेट मिशन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
लोगों की दिक्कतें दूर करने, बेहतर आवागमन के लिए सड़क निर्माण किया जा रहा है।
अग्निवीर देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।सेना के साथ और नौजवानों के साथ खिलवाड़ है।
6 महीने में मार्च पास्ट बराबर भी सीख नहीं पाएगा। साढ़े तीन साल बाद रिटायर हो जाएगा। चार साल की नौकरी को कोई स्वीकार नहीं कर रहा है।
पहले वन रैंक वन पेंशन कह रहे थे, अब नो रैंक, नो पेंशन की बात हो रही है।
जशपुर में यहां के क्लाइमेट के हिसाब से फसल ली जा सकती है। संपन्नता बढ़ेगी।
राजस्व विभाग से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। दुरुस्त किया जाएगा राजस्व विभाग को। जहां विसंगति है, उसे दूर करेंगे।
जांजगीर- जिले में राहुल के रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी का सहयोग रहा। डाक्टरों ने अथक मेहनत की। स्वस्थ होकर राहुल घर लौटे। ऑपरेशन की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
वन विभाग को फलदार पौधे लगाने के निर्देश हैं। पानी की सुविधा हो, वन्य प्राणियों के लिए भी। इस दिशा में नरवा कार्यक्रम से लाभ मिलेगा।
रोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहा है। बिजली बिल हाफ योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है।
उद्योग के लिए स्थानीय जनता को निर्णय लेना होगा।
छत्तीसगढ़ को पहले नक्सलगढ़ के नाम से जाना जाता था। हमने इसे परिवर्तित करने की कोशिश की है। अब छत्तीसगढ़ की पहचान बदल रही है।

