बिलासपुर- कवर्धा के आदिवासी सम्मेलन में पहुँची राज्यपाल ने आदिवासियों की समस्या को ले कर बहुत सारी बाते खुल कर कही कवर्धा के ऑडिटोरियम में आयोजित बैग सम्मेलन का का आयोजन कामु बैग द्वारा किया गया था कार्यक्रम में राज्यपाल के साथ सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के अध्यक्ष सुभाष परते बैग समाज के अध्यक्ष पुस्सू बैग और बैग प्राधिकरण के अध्यक्ष इतवारी बैग सहित सामाज सेवी दस्मती बाई मौजूद थे कामु बैग ने 14 सूत्रीय मांगों के साथ बैगा आदिवासियों की कमजोर स्थिति और जाति प्रमाणपत्र के साथ पेश कानून लागू करने की मांग की , युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते ने कहा आज समाज के पास बहुत सारी समस्या है उसके निराकरण के लिए सबको एकजुट होना पड़ेगा आज सबको जोड़ने की जरूरत है राज्यपाल ने आदिवासियों के लिये बहुत प्रयास किया है आज उनके कारण समाज को बहुत सारी मदद मिली है ,बैगा समाज के अध्यक्ष ने राज्यपाल के सामने कई सारी असुविधा के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही डी एड के लिएआदिवासियों के बच्चों को निःशुल्क ट्रेनिग करने के सीधी भर्ती की मांग की । राज्यपाल ने हजारों की संख्या में मौजूद आदिवासी की भीड़ देख कर लगभग एक घंटे भाषण दिया एयर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार योजना आदिवासियों केलिए बनाती लेकिन उन तक नही पहुंच पाती ,मैन पेशा कानुम और जाति प्रमाणपत्र के त्रुटि को अपने लंबे भाषण में राज्यपाल ने पेशा कानून के जल्द लागू होने की बात कही उन्होंने कहा कि सीएम ने उनको भरोसा दिलाया है कि इस सत्र में लागू होगा ,और बैगा समाज ने जो मांगो का ज्ञापन दिया है उसके लिए वो सरकार से बात करेंगी। भाषण के दौरान ही प्राधिकरण के कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में बनाने के लिये राज्यपाल कलेक्टर रमेश शर्मा को मंच पर बुला लिया और प्राधिकरण का कार्यालय जल्द बनाने के निर्देश दिये इसमे कलेक्टर रमेश शर्मा ने कलेक्ट्रेट पररिस में प्राधिकरण का कार्यालय बनाने के नियम राज्यपाल को बताए और सामुदायिक भवन जल्द बनाने की बात कही ,ये पहला मौका है जब किसी राज्यपाल ने किसी मांग पर कलेक्टर को मंच पर सार्वजनिक रूप से बुलाया हो। ,राज्यपाल ने आदिवासी सम्मलेन के पहले भोरमदेव में भोले शंकर का अभिषेक किया मंदिर की परिक्रमा की। राज्यपाल के कार्यक्रम में आदिवासियों ने स्थानीय विधायक और मंत्री मोहम्मद अकबर को नही बुलाया इस बात की चर्चा दिन भर होते रहे पूरे कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज हाल की गर्मी से परेशान था खुद राज्यपाल ने ज्यादा गर्मी के कारण अपना भाषण समाप्त करने की बात कही,बैग समाज के जिला अध्यक्ष कामु बैगा ने समाज के लोगो के लिए खानेपीने और हाल में कूलर की व्यवस्था नही करने पर राज्यपाल से शिकायत की,पूरे कार्यक्रम में दो चीजें जो बेहद चर्चा में रही एक मंत्री मोहम्मद अकबर को समाज द्वारा नही बुलाना दुसरा कलेक्टर को राज्यपाल द्वारा मंच पर खड़े रखना ।

