ईडी का दुरुपयोग ,कांग्रेसी करेंगे प्रदर्शन, फिर करेंगे चिंतन

बिलासपुर-ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा 11 जून को नव संकल्प शिविर के आयोजन को लेकर कांग्रेस भवन में मैराथन बैठक हुई ,बैठक में शहर प्रभारी अरुण सिंघानिया ,ग्रामीण प्रभारी चुन्नीलाल साहू ,प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे ,शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि 13 जून को जिला कांग्रेस कमेटी नेहरू चौक में काली पट्टी लगाकर केंद्र सरकार द्वारा ईडी का दुरुपयोग करने और राहुल गांधी जी को बेवजह परेशान करने के विरोध धरना-प्रदर्शन करेगी , जिसमे सभी कांग्रेसजन शामिल होंगे , ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि उदयपुर और रायपुर नव संकल्प शिविर के मंशा नुसार 15 जून को नव संकल्प शिविर कार्यशाला का अय्योजित की जा रही है ,जिसके सन्दर्भ में विस्तृत चर्चा हुई और मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय किया गया ,शिविर में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी और प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल होंगे । शिविर में बिलासपुर जिले के सभी विधानसभा कोटा,तखतपुर,बेलतरा,मस्तूरी,बिल्हा और बिलासपुर के ब्लाक अध्यक्ष ,ज़ोन प्रभारी सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी की गाइड लाइन नुसार ही आमंत्रित जन शिविर में शामिल होंगे ।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवस्तब, महापौर रामशरण यादव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,पूर्व विधायक दिलीप लहरिया,राजेन्द्र शुक्ला,ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, शेख नजीरुद्दीन ,रविन्द्र सिंह,पूर्व सांसद श्रीमती कमला मनहर,प्रवक्ता अभय नारायण राय ,ऋषि पांडेय,सुभाष ठाकुर, राजेन्द्र वर्मा सहित महिला कांग्रेस सेवादल ,पार्षद ,और कांग्रेसजन उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
भेंट-मुलाकात: योजनाओं से किसानों को हो रहा फायदा: मुख्यमंत्री श्री…
Cresta Posts Box by CP