बिलासपुर- नगर निगम इनदिनों जॉन सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से गरीब निराश्रितों को निराश्रित कार्ड का वितरण कर रहा है हर जोन में इस तरह का आयोजन कर गरीब निराश्रितों को कार्ड का वितरण किया ,महापौर रामशरण यादव और सभा पति शेख नजरुदीन ने जोन क्रमांक तीन में एक सभा आयोजित कर निराश्रितों का सम्मान किया गर्मी में छाछ भी पिलाई ,महापौर ने कहा कि भूपेश सरकार गरीबो के मददगार है अपने परिवार से अलग और छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने के सरकार ने ये योजना शुरू की है इसमे हमारे जनप्रतिनिधि और कर्मचारी सतत काम कर रहे है ।सभापति शेख नजरुदीन ने कहा कि निराश्रित पेंशन से बुजुर्गों को राहत मिलती बुजुर्ग खुश रहे इसके लिए ये योजना सरकार चला रही है । कार्यक्रम में पार्षद मनीष गढेवाल ,दुर्गा सोनी, प्रियंका यादव, रीना शुक्ला निगम के कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे।

