मितान योजना में घर तक पहुँचाई जायेंगी नागरिक सेवाएं,सीएम ने की योजना की शुरुवात।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मितान योजना का किया शुभारंभ

पायलट प्रोजेक्ट के तहत 14 नगर निगमों में घर बैठे मिलेंगी नागरिक सेवाएं

जन्म प्रमाण पत्र , विवाह ,निवास , आय , मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं की मिलेगी घर पहुँच सुविधा

सेवाओं हेतु मितान टोल फ्री नम्बर 14545 पर करना होगा कॉल

सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति

मितान योजना की सारी प्रक्रिया होगी डिजिटल

बिलासपुर-मितान योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषतः बुजुर्गों , दिव्यांगों एवं निरक्षरों को घर बैठे आसानी से कई प्रकार की सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेंगी ।
अभी वर्तमान में 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी , शीघ्र ही पूरे प्रदेश में इस योजना का विस्तार किया जाएगा और अन्य सेवाएं भी इस योजना के माध्यम से प्राप्त की जा सकेंगी । इस योजना के शुरू होने से सरकारी प्रक्रिया और आसान होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- कोयले का कारोबार जिल्रे में फलफूल रहा है,अधिकारियों के…
Cresta Posts Box by CP