बिलासपुर- कोयले का कारोबार जिल्रे में फलफूल रहा है,अधिकारियों के संरक्षण में कारोबार जोरदार चल रहा है ,रोज सौ ट्रक कोयले की हेराफेरी हो रही है इसमे रतनपुर थाने की भूमिका भी संदिग्ध है ,कोयला चोरी के इस कारोबार में रोज एक दो लाख रूपये की कमाई फर्जी पत्रकार कर रहे है । इसमे कुछ व्यपारी पत्रकारों के कंधे में बंदूक चला रहे है , पैसा लगा कर धंधा करने वाले नम्बरी व्यपारी परेशान है पुलिस का संरक्षण व्यपारियो को नही मिलने की बात सामने आ रही है।जिसके कारण कोयले चोर रोज बढ़ रहे है ।कई फर्जी पत्रकार रोज कोयला चोरी की कमाई से रोज नई कार खरीद रहे है , रतनपुर और हिर्री पुलिस के संरक्षण के कारण कोयला चोरों का एक उद्योग बन गया है ,बड़े पैमाने पर अरबो रुपये की कोयले की चोरी का कारोबार फैल गया है ,रायपुर के एक अधिकारी ने बताया कि फर्जी पत्रकारों द्वारा कोयला चोरी की शिकायत ऊपर हुई है ,रायपुर के एक व्यपारी ने बताया कि ऐसे में हम पैसा लगाकर एक नंबर में काम कर रहे है तो उसका क्या यही लोगो मजे में है चोरी के माल में करोड़ो कमा रहे है।

