बिलासपुर- कानन पेंडारी जु में गुरुवार शाम आग लग गई, बांस में लग गई इस पता कानन के कर्मियों को देर से लगा आग बुझाने में तीन घंटे लग गए ,आग के कारण का पता नही चल पाया है ,ये भी नही पता चल पाया कि इस हादसे पर वनमंत्री को चिंता हुई कि नही जानकारी ली कि नही बेजुबान की स्थिति के बारे में पूछा कि नही ,इसके पहले कानन के कई वन्य जीव अपनी जान गंवा चुके है ,वन मंत्री के कुछ एक्शन रिएक्शन नही दिख रहा है इतनी घटनाओं के बाद भी जैसे कानन में ऑल इज वेल टाइप चल रहा है ,बेचारे वन्य जीवों को लेकर अगर वन्य मंत्री थोड़ी संजीदगी दिखा देते तो अच्छा लगता लेकिन ऐसा कुछ दिख नही रहा , आम लोगो के घूमने के इस अच्छे जु वन मंत्री का ध्यान नही है बेहद दुखद है, 6 सौ वन्य जीवों का ये घर लगातार छोटी छोटी लापरवाही के कारण अव्यवस्थित हो गया है। आग से वन्य जीवों को नुकसान हुआ है धुंए के कारण वन्य जीव परेशान हुए है आग के दौरान बेचारे धुंए से परेशान होकर इधर उधर भागते रहे । चुकी किसी वन्य जीव को तत्काल में कुछ हुआ नही तो वन विभाग ऑल इज वेल बता रहा है।

