सर्व आदिवासी समाज के सुभाष परते के नेतृत्व में बस्तर के पिछड़ावर्ग संघ ने की राज्यपाल से मुलाकात, पेसा ,क़ानून को लेकर की चर्चा।

राज्यपाल सुश्री उइके से आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग समुदाय के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह परते एवं छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने बस्तर संभाग में पेसा काूनन और अनुसूचित क्षेत्र में आदिवासियों एवं पिछड़ा वर्ग के हितों के संरक्षण और उनकी समस्याओं को लेकर राज्यपाल सुश्री उइके से चर्चा की। साथ ही पेसा कानून के लागू होने की स्थिति और अपने अस्तित्व के प्रति शंका को लेकर भी राज्यपाल से चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने बस्तर आदिवासियों की समस्याओं के संबंध में राज्यपाल को बताया। संपूर्ण चर्चा के दौरान उन्होंने अपनी सभी सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए राज्यपाल सुश्री उइके से अनुरोध किया।

प्रतिनिधिमण्डल में लीलाराम साहू, गंगाराम बघेल, रूखम सेन, सुरेश पटेल एवं श्री तरूण धाकड़, धनीराम यादव, अगेश हिरवानी, प्रमोद गजपाल, फूलचंद दीवान एवं देवलाल सोमवंशी लक्ष्मी कौशिक ,प्रह्लाद साहू ,तारकेश्वर चंद्रवंशी साहू गणेश कौशिक, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर--आवेदक जयंतो चक्रवर्ती, ने पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रतन लाल…
Cresta Posts Box by CP