सीएम के हेलीकॉप्टर से उतरते ही बच्चों ने चिल्लाया कका जिंदा हे ,बच्चों के नारे से मुश्कुराये सीएम भूपेश फिर जाकर किया उनका अभिवादन ,बच्चे भी खुश।

बिलासपुर- रतनपुर महामाया शक्तिपीठ का दर्शन करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे पहुँचे ,दोनो ने महामाया की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की ,महामाया के दर्शन के बाद सीएम बघेल ने परिक्रमा की मुख्यमंत्री के आगमन के की सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे गए ,हेलीपैड में ग्रमीण बच्चों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हेलिकॉप्टर से उतरते कका जिंदा के नारे लगाए तो मुख्यमंत्री मुश्करते हुए पहले बेरिकेट के पास खड़े युवाओं के पास पहुंचे गए और युवाओं का अभिवादन किया , परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हमारे प्रदेश में माँ महामाया , माँ दन्तेश्वरी, खल्लारी विराजमान लोगो नवरात्र में दर्शन करने पहुंचते है मैंन प्रदेश की खुशहाली और लोगो की मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना माँ महामाया से की है। छत्तीसगढ़ को अयोध्या बनाये जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा अयोध्या राम की जन्मस्थली है और छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल है चंद्राखुरी ,शिवरीनारायण सहित नौ स्थानों का को विकसित किया जा रहा है शिवरीनारायण में तीन दिन का कार्यक्रम है दस तारीख को जाऊंगा । मुख्यमंत्री के स्वागत में महापौर रामशरण यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, ,जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विजय पांडे, जिला ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केशरवानी ,अरुण चौहान, राजेन्द्र शुक्ला, आशीष सिंह, कमिश्नर संजय अलंग, आई जी डाँगी, कलेक्टर साराँश मित्तर, एसपी पारुल मथुरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। कमिश्नर संजय अलंग और कलेक्टर साराँश मित्तर ने भी माँ महामाया की पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
विभागीय काम काज में तेजी लाने कलेक्टर के निर्देशबिलासपुर- कलेक्टर…
Cresta Posts Box by CP