अदिववासी अध्यक्ष विष्णु देव् साय बोले,2023 में पिछड़ा वर्ग सरकार बनाने में निभायेगा अहम भूमिका

बिलासपुर- पिछड़ा वर्ग मोर्चा का आने वाले चुनाव में बड़ा अहम रोल होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में यह मोर्चा सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि मोर्चा में सभी समाज के लोगों का प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा देने के बाद अब अन्य वर्गों की तरह पिछड़ा वर्ग के लोगों को भी न्याय मिल रहा है हम सभी को सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को ध्यान में रख कार्य करना है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपना कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाई। आज छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस सरकार के कार्यों से निराश है। उन्होंने कहा कि पाटन की बठेना की घटना ने आज कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। बैठक में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष सुश्री सुनीता मानिकपुरी को बधाई देते हुए मोर्चा द्वारा उनका सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव और जय सिंह अग्रवाल…
Cresta Posts Box by CP