मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृत किसान के बेटे से की बात , किसान सीएम की एक किसान के प्रति संवेदना।

मुख्यमंत्री ने किसान  सियाराम पटेल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री बघेल ने मृतक किसान के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की

बिलासपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर राजधानी क्षेत्र के 66 वर्षीय किसान सियाराम पटेल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। बघेल ने उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है।

मुआवजा संबंधी मामले की अपर मुख्य सचिव से कराएंगे जांच : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मृत किसान स्व सियाराम पटेल के बेटे से फोन पर बात कर दुःख व्यक्त किया , साथ ही उन्होंने मुआवजा सम्बंधी मामले पर अपर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए ।

बघेल ने कहा कि वे इस दुःख की घड़ी में मृत किसान परिवार के साथ हैं और परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *